गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शीतल पेय वितरण व लंगर का आयोजन किया।

मसूरी:- गुरू सिंह सभा लंढौर में सिखों के पांचवे गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्वारे में शबद कीर्तन व अरदास की गई, शीतल पेय का वितरण किया गया व लंगर का आयोजन किया गया।
गुरू सिंह सभा लंढौर ने पांचवे गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया। इस मौके पर गुरूग्रथ साहिब का पाठ करने के साथ ही शबद कीर्तन किया गया। वहीं विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर गुरूद्वारे के बाहर शीतल पेय का स्टॉल लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने शीतल पेय का आनंद लिया। गुरूद्वारें में शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, सचिव नरेंद्र सिह, त्रिलोचन सिंह, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, तनमीत खालसा, जगजीत कुकरेजा, जोगेंदर सिंह कुकरेजा, गुरूचरण लाल चढढा, सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।