मसूरी:- सद्भावना सामाजिक संस्था की बैठक अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संस्था में वर्ष भर के कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया वहीं नई कार्यकारणी का चुनाव भी किया गया जिसमें संदीप अग्रवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं अरविंद सोनकर को महामंत्री चुना गया।
सदभावना संस्था की बैठक संस्था के अध्यक्ष सुनील पवार की अध्यक्षता में संपन्न की गई। जिसमें सुनील पंवार ने वर्ष भर संस्था के द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों की जानकारी विस्तार से दी गई। वहीं सदभावना संस्था की बैठक में सद्भावना संस्थापक एवं संरक्षक अनुज कुमार तायल के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठन का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री पद पर अरविंद सोनकर व कोषाध्यक्ष पद पर संदीप अग्रवाल को चुना गया। वहीं शिव अरोडा व नीति शर्मा उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल सहसचिव, भरोसी रावत हेल्थ चेयरमैन, संतोष आर्य शिक्षा चेयरमैन, व अनीता चंद्र को ग्रीटिंग चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर संतोष आर्य ने एक नए सदस्य के संस्था में आस्था व्यक्त करने के संदर्भ में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से नए सदस्य को सद्भावना का सदस्य बनाया गया। अंत में अध्यक्ष सुनील पवार ने 2 साल के कार्यकाल में सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु सभी सद्भावना सदस्यों के साथ सहयोगियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। वहीं कहा कि आने वाली कार्यकारणी में सभी के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। बैठक में रविंद्र कुमार गोयल, शिव अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, नीति शर्मा, अरविंद सोनकर, सुनील पवार, अनुज कुमार तायल, अनिल कुमार गोयल टानू भाई, राजीव अग्रवाल, संतोष आर्या, नीति शर्मा, विजयलक्ष्मी आदि मौजुूद रहे।
