हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

मसूरी:- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। वहीं हनुमान जी के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आज शहर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा और पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 45 वर्षों से हनुमान जी का किरदार निभाने वाले चंद्रभान को भी सम्मानित किया गया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्यटन नगरी में इसी प्रकार सभी मेंआपसी भाईचारे और सहयोग  बना रहे। इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, आचार्य परशुराम भट्ट, आशीष जोशी, प्रकाश राणा, अनिल सिंह अन्नु, सुनील जाटव, नितिन शाह, अनंत प्रकाश सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *