मसूरी:- लाइब्रेरी से अकादमी गेट तक एनएच की लापरवाही के कारण आम जनता के साथ ही व्यवसायी व पर्यटक परेशान हो रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि एसडीएम के आदेशों का भी एनएच के अधिकारी पालन नहीं कर रहे जिससे लोगों में खासा आक्रोश बढ रहा है।
लाइब्रेरी से अकादमी गेट तक एनएच की रोड पर टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है जो इतनी धीमी गति से चल रहा है जिससे आम लोगों सहित व्यवसायियों व पर्यटकों को परेशानी हो रही है। पीक सीजन में किए जा रहे इस कार्य से जहां जाम लग रहा है वहीं रोड से उड़ती धूल से सभी परेशान हैै। विगत दिनों एसडीएम डा. दीपक सैनी ने एनएच के अधिकारियों को पूर्व में भी हर रोड की प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा था लेकिन उसके बाद भी कुछ नहंी हुआ व एक बार फिर एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों को बुलाकर कार्य की समीक्षा की थी जिस पर एसडीएम ने भी असंतोष व्यक्त किया था व निर्देश दिए थे कि हर रोज पानी का छिड़काव किया जाय। लेकिन एनएच के अधिकारी एसडीएम के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे। स्थानीय व्यवसायी प्रेम दत्त डबराल का कहना है कि उनकी लाइब्रेरी कैपटी पार्किंग पर दुकान है लेकिन रोड पर इतनी धूल है कि उससे लोग बीमार हो रहे है, कई बार एनएच के अधिकारियों को पानी का छिडकाव करने को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही दुकानदार के साथ ही पर्यटक व स्थानीय लोगों को धूल से परेशानी हो रही है व मजबूरी में धूल फांकने को मजबूर होना पड़ रहा है जिससे लोगों को परेशानी के साथ ही बीमार होना पड़ रहा है। वहीं दुकानों का व्यवयाय भी प्रभावित हो रहा है धूल के कारण ग्राहक रूकने को तैयार नहीं है। दुकानदारों के खुद अपनी दुकान के आगे पानी छिड़कना पड़ रहा है। स्थानीय व्यवसायी अमित सोनकर ने कहा कि एनएच में टाइल लगाने का कोई औचित्य नहीं है, इसमें डामरी करण किया जाना चाहिए था जो दो दिन में हो जाता लेकिन टाइल्स लगाने के कार्य मे एक महीना हो गया व अभी तक आधे में भी टाइल नहीं लगी। वहीं लोगों को धूल खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है व धूल के कारण बीमार हो रहे है।

