मसूरी:-लंढौर बाजार तिब्बती बिल्डिंग के समीप एक मोबाइल की दुकान में सांप घुसने से हड़कंप मच गया व दुकानदार सहित आस पास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। दुकान में सांप के देखे जाने पर इसकी सूचना मसूरी वन प्रभाग को दी गई जिसकेे बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम को रेस्क्यू किया।
दुकानदार प्रदीप बंसल ने बताया कि जब वह दुकान में सामान निकालने के लिए आलमारी खोली तो देखा कि उसमें सांप है। सांप देख कर दुकानदार सहित आसपास के दुकानदारों व निवासियों में भय व्याप्त हो गया। जिसकी सूचना मसूरी वन प्रभाग को दी गई वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची व दुकान का सामान हटवाया व सांप का कड़ी मशक्कत के बाद उनका रेस्कयू किया गया व उसे जंगल में छोड़ दिया गया। दुकानदार प्रदीप बंसल ने बताया कि सांप देखे जाने के बाद उन्होंने व्यापार संघ के अध्यक्ष को फोन किया व उसके मसूरी वन प्रभाग को सूचित किया गया। वन विभाग के बीट अधिकारी मनवीर पंवार ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल टीम मौके पर आई व कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्कयू किया गया। उन्होंने बताया कि सांप करीब पांच फीट लंबा था जो धमन प्रजाति का है लेकिन यह जहरीला नहीं होता। गर्मी अधिक होने पर सांप अक्सर बिलों से बाहर आ जाते हैं। दुकानदार प्रदीप बंसल ने बताया कि सामान निकालने के लिए आलमारी खोली तो देखा कि उसमें सांप था जिसे देख डर गया व आसपास के दुकानदारों व निवासियों में भी भय व्याप्त हो गया। वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर उनकी टीम मौके पर पहुंची व आधे घंटे रेस्कयू के बाद सांप को पकड कर थैले में डाल कर ले गये। सांप के पकडे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्कयू टीम में बिशन पयाल, राहुल कुकरेती, व मनवीर पंवार शामिल थे। इस मौके पर हरिकृष्ण बंसल, अतुल अग्रवाल सहित आसपास के दुकानदार मौजूद थे।

