भाजपा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कर रही है चुनाव प्रचार।

मसूरी:- देश में एक बार फिर से मोदी सरकार व चार सौ पार के नारे को साकार करने के लिए मालरोड पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड नाटकों की प्रस्तुति की गई।
नुक्कड़ नाटक लाइब्रेरी, कुलड़ी व लंढौर क्षेत्र में किए गये , नुक्कड नाटक करने वाली टीम नाटक के माध्यम से भाजपा सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, मजदूरों, युवाओं, मातृशक्ति के लिए जारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहवान कर रहे थे।