मसूरी। क्लब महेंद्रा, स्टर्लिग रिजोर्ट व मोजाइक होटल ने संयुक्त रूप से पर्यावरण दिवस पर कैमल बैक रोड पर पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपन अपने संस्थान की ओर से योगदान दिया। इस मोके पर क्लब महिंद्रा, स्टर्लिग रिजोर्ट व मोजाइक होटल के प्रतिनिधियों ने कैमल बैक रोड पर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर संजय उनियाल, आर्य शर्मा, मुकुल, पूरण सिंह , भावना, आरती, सिमरन, राम केवल, दिनेश, विजेंद्र, जिया व मुकेश आदि मौजूद रहे।

