15 मई तक पेयजल जल योजना व सीवर का कार्य पूरा कर दिया जाएगा-वसीम अहमद।

मसूरी:- पेयजल निगम के मुख्य अभियंता वसीम अहमद ने मसूरी आकर यमुना पेयजल योजना व सीवर योजना का निरीक्षण किया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीजन शुरू होने से पहले 15 मई तक पेयजल योजना व सीवर योजना का कार्य पूरा कर जनता को सुविधा उपलब्ध करवायें।
पेयजल निगम उत्तराख्ंड के मुख्य अभिंयता वसीम अहमद ने पेयजल अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ यमुना पेयजल योजना व सीवर योजना का निरीक्षण किया व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीवर व पेयजल निगम की कार्यप्रणाली से हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ वार्ता भी की व समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर मुख्य अभियंता खान ने कहा कि सीवर योजना के कार्य का कैमलबैक रोड पर निरीक्षण किया, जहां जनता को परेशानी हो रही है, जिसमें अधिशासी अभियांता को निर्देश दिए कि कैमल बैक रोड पर दो दिनों के अंदर जनता को सड़क पर पड़ा मलवा हटा कर  व पानी छिडक कर खोल दें। उन्होंने बताया कि यहां पर सौ मीटर का पैच है जिस पर कार्य चल रहा है जहां सीवर अधिक गहराई में है जिसे दस दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं आगे का कार्य करते रहें व पीछे से मलवा भर कर रोड को प्लेन करते रहे ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। वहीं कहा कि विभाग का तारगेट है कि 15 मई तक पेयजल व सीवर के कार्य को पूरा कर दें। इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभिंयता नवनीत पांडे से भी वार्ता की गई ताकि चार दिन में रोड को प्लेन कर दें व लाइब्रेरी से जीरो प्वांइट तक कलरफुल टाइल का कार्य किया जायेगा।  चार दिन में धूल मिटटी का कार्य पूरा किया जायेगा व टाइलों का कार्यं मई अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। वहीं यमुना पेयलल पर उन्होंने बताया कि पानी की टेस्टिंग का कार्य पूरा हो गया है व अब कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है अभी तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पानी प्रेशर से आ रहा है वहां पर निर्देशित किया गया कि उसे फेरूल लगाकर कंट्रोल करें। उन्होंने कहा कि पहले पानी नहीं आ रहा था अब अधिक पानी आ रहा है जिससे वाल्व टूट रहे हैं। विभाग द्वारा पानी बेकार न जाये इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले कोविड के समय कार्य किया लेकिन विलंब का कारण कोविड के साथ ही बरसात में काम न होना व सीजन में कार्य न होना है, इसके बाद भी कार्य भी देरी होने पर कार्यदाई संस्था पर  जुर्माना भी लगाया गया है। इस अवसर पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप, सहायक अभियंता विनोद रतुड़ी, ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, जोगिंदर सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व राजस्थानी लोग मौजूद रहे।