उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राजीव कोठारी के निधन पर शोक सभा की।

मसूरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मैसानिक लॉज स्थित एक होमस्टे में शोकसभा कर उत्तराखंड राज्य संघर्ष के जुझारू नेता राजीव कोठारी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
मंच के संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी ने कहा राजीव कोठारी एक स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र और जनसंघर्षों से लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के जुझारू सिपाही थे। अध्यक्ष देवी गोदियाल ने कहा कि उन्होंने राजीव कोठारी को राज्य आंदोलन के दौरान ताकत से लडते हुए देखा था, वह हम सबके नेता थे। मंच के महामंत्री नरेंद्र पडियार, अनिल गोदियाल ने विचार व्यक्त कर राजीव कोठारी के संघर्ष को याद किया। शोकसभा में श्रीपति कंडारी, श्याम सिंह, कुंदन सिंह पंवार, नवीन कुमार, पूरणसिंह, मोहनसिंह आदि ने राजीव कोठारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।