सेंट जार्ज में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता अविनाश ध्यानी, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व चारों


सदनों की हाउस मिस्ट्रेस, हाउस मास्टरस् व कैप्टनस् के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सभी सदनों के कप्तानों ने स्वस्थ वातावरण में टीम भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की शपथ ली व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि अविनाश ध्यानी ने सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन इंडियन और वेस्टर्न सोलो, इंडियन और वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग, आर्केस्ट्रा, डम शराड, क्वीज़ डिविजन 1, 2, 3 व 4, स्पैलबी व डिविजन 2, 3 व 4 के लिए फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल में अली अरमान ज़ैनवी, अमोस डिवैसी, शुभोजीत भट््टाचार्य, प्रतिभा द्विवेदी शाह व श्रीजय रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए अपने संभाषण में कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी बद्रर फिलिक्स कुमार, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ, सीनियर कॉर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस व भवनेश नेगी के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई।