उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन।

मसूरी:- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सरकार द्वारा घोषित नारी शक्ति उत्सव  का विरोध करते हुए शिफन कोर्ट के बेघर परिवारों ने नारी दमन दिवस के रुप में मनाया। थाली बजाकर सरकार का विरोध किया गया, प्रदेश की भाजपा सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहीद स्थल से प्रस्थान कर प्रदर्शनकारी उप जिलाधिकारी कार्यालय तक थाली बजाते हुए व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचे  व उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में मांगी गई कि मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है, यथाशीघ्र मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बेघरों को जमीन उपलब्ध कराई जाए, घर तोड़ते समय  कैबिनेट मंत्री व पालिका द्वारा 15 दिन में विस्थापन की बात की गई थी किंतु 3 वर्ष होने को आए हैं और अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी, अध्यक्ष संजय टम्टा, आंदोलनकारी पुरण जुयाल, पालिका सभासद प्रसाद पवार, दर्शन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, अनिल थापा, बालकृष्ण, गोविंद राम जोशी, गोदाम्बरी देवी, सुमित्रा कंडारी, रजनी देवी, मनीषा देवी,   मंगशीरी देवी, सहित भारी मात्रा में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।