छावनी परिषद में पदमभूषण सिने अभिनेता विक्टर बैनर्जी ने पोधा रोपण किया।

मसूरी:-  विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर लंढौर छावनी परिषद के सहयोग से योनि संस्था ब्लीड विद प्राइड की सीईओ रीतिका पंवार के सहयोग से पौधा रोपण किया गया। जिसके तहत बांज के बीस पौधो का रोपण चार दुकान के समीप किया गया। वृक्षारोपण का शुभारंभ पदमभूषण व सिने अभिनेता विक्टर बैनर्जी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर छावनी परिषद के अवर अभियंता शशांक चौहान, कंप्यूटर प्रोग्रामर मयंक लखेड़ा, छावनी परिषद के कर्मचारियों सहित पेट्रोलियम युनिवरसिटी के छात्र छात्राएं व अदिति जिंदल, आयुष रावत,श्रेयश पुंडोरा आदि मौजूद रहे।