चुनाव में हार के लिए ईवीएम जिम्मेदार – करण माहरा।

मसूरी- कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अपने 12 दिवसीय गढ़वाल दौरे की शुरुआत मसूरी से की । यहाँ शहीदों को नमन करने के पश्चात उन्होंने  कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को मजबूर किया जायेगा, पूर्व में हुए चुनाव का ठीकरा ईवीएम मशीनों पर फोड़ते हुए उन्होंने फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर भी चुनाव बैलेट पेपर पर कराए जाते हैं

उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव को पूरी ताकत के साथ मजबूत कैंडिडेट के साथ लड़ा और जीता जाएगा.12 दिवसीय गढ़वाल भ्रमण का समापन गंगा आरती के साथ होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जिला कांग्रेस पछवा दून अध्यक्ष संजय किशोर शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जोत सिंह बिष्ट उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, वसीम खान, जसवीर कौर, शिवानी भारती, भगवती सकलानी, रामप्रसाद कवि प्रताप पंवार, दर्शन रावत ,वीरेंद्र कैंतुरा, भगवान सिंह धनाई सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *