मसूरी- पालिका प्रशासन द्वारा बुद्धवार को आईडीएच बिल्डिंग के समीप ध्वस्त किये गए खोखे के विरोध में मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई व मजदूर नेताओं ने आरपार की लड़ाई का आह्वान किया, पालिकाध्यक्ष द्वारा कोई ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज मजदूरों ने पालिका परिसर से जलूस निकाल कर पिक्चर पैलेस बेरियर को बन्द कर दिया व वही पर बैठकर नारेबाजी करने लगे जिस कारण पर्यटको सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा़। स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण परेशानी और भी बढ गयी । बेरियर बंद की सूचना मिलते ही कुलड़ी चौकी इंचार्ज के नैतृत्व में पुलिस बल मोके पर पहुंचा, उनके द्वारा समझाने पर भी मजदूर टस से मस नहीं हुये, ज्ञातव्य हो कि बेरियर बंद व धरने की कोई सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई थी।इस बीच रिक्शे भी सड़क पर नहीं चले । हालांकि पालिकाध्यक्ष द्वारा वार्ता के लिए आमंत्रित करने के पश्चात धरना अस्थायी रूप से खत्म कर दिया गया ।
पालिकाध्यक्ष से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर खोखा बनाया गया था वहां पर गैस प्लांट लगाना है, जिसके लिए शासन द्वारा धनराशि भी अव मुक्त कर दी गई है और शीघ्र ही इसका टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएंगी।जिस कारण खोखा हटाना जरुरी हो गया था, उनकी समस्या का हल ढुंढा जायेगा। धरने प्रदर्शन में मजदूर संघ अध्यक्ष गंभीर पंवार, महासचिव, देवी गोदियाल संपत्त लाल, संजय टम्टा, दिनेश उनियाल सहित सैकड़ों मजदूरों ने शिरकत की।

https://t.me/s/pov_1win