राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित हुए 305 शिक्षक।

मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति एवं मसूरी क्वाड आईटी इन्फ्रा कंप्यूटर इंस्टिट्यट मसूरी द्वारा संयुक्त रुप से राधाकृष्णन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के 305 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट एवरेस्ट विजेता पदम श्री संतोष यादव व व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने किया। सभी शिक्षकों को पदम श्री संतोष यादव द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने कहा कि जहां एक और सम्मान पाना गौरव की बात है वहीं दूसरी ओर सम्मानित होकर अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है उनका एकमात्र उद्देश्य हो जाता है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे ताकि हुए भविष्य में देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

माउंट एवरेस्ट विजेता पदम श्री संतोष यादव ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों को सम्मानित करना मेरे लिए गौरव की बात है मसूरी शहर से मेरा विशेष लगाव रहा है मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की है उन्होंने कहा कि हिमालय को स्वच्छ रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें व पर्यटक भी यहां पर आकर गंदगी ना फैलाएं व प्लास्टिक का उपयोग ना करें उन्होंने कहा कि वह हमेशा कुछ ना कुछ सीखने का प्रयास करते रहते हैं पहाड़ों की जड़ी बूटी व गंगा का बहुत महत्व है इसे गंदगी से बचाएं।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा है की मसूरी शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र देश में ही नहीं विदेशों में भी विभिन्न संस्थाओं में उच्च पदों पर कार्यरत हैं उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर देवप्रयाग कीर्ति नगर जन  कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल  क्वाड संस्था के निदेशक कीर्ति कंडारी वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ललित मोहन काला भगवती प्रसाद कुकरेती जगजीत कुकरेजा नागेंद्र उनियाल निमेष डंगवाल कामोद शर्मा विनोद कंडारी रणजीत चौहान अनिल गुप्ता सलीम अहमद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन परविंदर रावत ने किया