शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन प्रशासन चुस्त।

मसूरी- पर्वतों की रानी मसूरी के सौंदर्यीकरण के लिए शासन प्रशासन स्तर पर इन दिनों काफी जोर दिया जा रहा है जल निगम द्वारा शहर की दुर्दशा से अभी शहरवासी उबर भी नहीं पाए थे कि माल रोड को 8 इंच खोदकर डाउन करने की योजना धरातल पर लाने की कोशिश की जा रही है, जिससे शहर के व्यापारियों मे सुगबुगाहट तेज हो गई है । खुदाई के समय को लेकर भी स्थानीय व्यापारियों में संशय बना हुआ है, पर्यटक सीजन सर पर  है ऐसे में यदि मालरोड पर ज्यादा छेड़छाड़ की जाती हैं तो कहीं व्यापार चोपट न हो जाये यह भय बना हुआ है । वैसे तो इस योजना पर कार्य करने से पहले शासन स्तर पर समय को लेकर विचार विमर्श हो गया होगा फिर भी शहरवासियों के साथ साथ पर्यटको को भी परेशानी न हो इसलिए ऐसे किसी भी कार्य को करने से पहले स्थानीय व्यापारियों शहर के बुद्धजीवियों, राजनीतिक दलों व गैर राजनीतिक संगठनों के साथ व्यापक विचार विमर्श अवश्य होना चाहिए, जिससे शहर का सौन्दर्यीकरण भी हो जाये व पर्यटको सहित किसी को परेशानी भी न हो ।

2 thoughts on “शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन प्रशासन चुस्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *