मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया, ज्ञापन में मसूरी की खस्ता हाल माल रोड का कार्य समय पर पूर्ण होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दे।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि माल रोड सहित अधिकांश सड़कों की हालत खस्ता है, माल रोड पर अधिकतर कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं जिनमे मेन हॉल के चेंबर, लाइन का कार्य, हवा घर, रेलिंग के रखरखाव का कार्य, नदियों के ऊपर की जाली, कांबिलिगं की शुरुआत के साथ साथ जगह जगह पर मलवे के ढेर लगे हुए हैं। शहर की इस दशा को देखते हुए स्थानीय नागरिकों सहित पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में मुख्य सचिव की बैठक में सभी विभागों द्वारा जिनमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड पेय जल निगम, उत्तराखंड जल संस्थान, उत्तराखंड विद्युत विभाग आदि ने आश्वासन दिया था कि पर्यटक सीजन से पहले 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे किंतु अभी तक कोई भी कार्य पूर्ण नहीं किए गए हैं यदि 20 अप्रैल कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो एसोसिएशन के तत्वाधान में सभी व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे इस संबंध में ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को उप जिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, मनोज अग्रवाल, रवि कुमार, मोहम्मद शाहिद सहित भारी मात्रा में व्यापारी मौजूद रहे।


Absolutely bursting with personality — amazing job!
Absolutely stellar writing — I’m blown away!
I’m practically cheering while reading this — fantastic job!
You really know how to make a topic come alive.
This post practically sparkles — incredible writing!
You’ve clearly done your research, and it shows.
You’re on FIRE with content like this — amazing job!
This is exactly the energy I needed today!