मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, स्टोट्रैक के सहयोग से मसूरी के आवारा कुत्तों को रेबीज के टीके लगा कर आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने पर होप फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया व उनसे अपेक्षा की कि वह मसूरी में लगातार आवारा कुत्तों से आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेबीज के टीके व कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण के लिए उनकी नशबंदी करने में सहयोग करेंगे।
कुलडी स्थित एक होटल के प्रांगण में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होप फॉर ऐनिमल संस्था के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने कहा कि मसूरी में करीब पांच सौ से अधिक आवारा कुत्ते हैं, उनके आम जनता व पर्यटकों को काटने से बचाने के लिए होप फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों ने दो दिनों तक मसूरी में करीब दो सौ कुत्तों को निशुल्क रेबीज के इंजेक्शन लगाये ताकि अगर कोई कुत्ता काट भी लेगा तो उसके बाद वह सुरक्षित रहेगा। यह संस्था की अच्छी पहल है जिसकी सराहना की जा रही है। रोटरी की ओर से उन्हें पूरा सहयोग किया गया वहीं टेडर्स एसोसिएशन व स्टोट्रैक ने इस कार्य में रोटरी का पूरा सहयोग किया। इस मौके पर होप फॉर एनिमल संस्था के सदस्य मनीष रावत ने बताया कि संस्था गत छह वर्ष से देहरादून के प्रेम नगर सुद्धोवाला में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य कार्य आवारा कुत्तों के दुर्घटना में घायल होने पर उनकी मदद की जाती है उन्हें अपने केंद्र में ले जाकर उपचार करती है व ठीक होने पर छोड देती है व जो इस लायक नहीं रहते उन्हें संस्था पालती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय सभी युवा एकत्र हुए व आवारा कुत्तों को खाना दिया व जो बीमार थे उनका उपचार शुरू किया व उसके बाद सेल्टर बनाया व इस कार्य में लोग जुड़ते गये। और अब संस्था आवारा कुत्तों को रेबीज के टीके लगाकर आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है वहीं कुत्तों की नशबंदी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं है, अभी सभी सदस्य अपने परिवार व विभिन्न स्रोतों से धन एकत्र कर कुत्तों की सेवा कर रही है। मसूरी में कुत्तों की बढती संख्या पर मसूरी से फोन आ रहे थे तो देखा कि यह समस्या गंभीर है, उनका वेक्सीनेशन किया गया कई कुत्ते बीमार है किसी को स्किन की बीमारी है उनका भी उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनकी एंबुलेंस मसूरी आयी है व यहां से कुत्तों को नशबंदी के लिए ले जाया जायेगा व एक सप्ताह बाद यहीं छोड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था में अधिकतर छात्र छात्राएं जुड़ी है जो सेवा भावना ने कार्य कर रहे है। इस मौके पर टेªडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनीष गोयल एवं रोटरी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने होप ऑफ एनिमल संस्था के कार्य की सराहना की व कहा कि इससे जहां मसूरी के नागरिक सुरक्षित हो सकेंगे वहीं उनकी जनंख्या पर नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि होप संस्था का पूरा सहयोग शहर वासियों की ओर से किया जायेगा व उनकी सहायता भी करने का प्रयास किया जायेगा। रोटेरियन शैलेन्द्र कर्णवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल, सचिव नूपुर कैंतुरा, मनोरंजन त्रिपाठी, मनीष गोयल, शैलेंद्र कर्णवाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, दीपक अग्रवाल, सहित होप संस्था के मनीष रावत, सहित होप संस्था के वालंटियर्स मौजूद रहे।

