26 व 27 सितंबर को होगा लिटरेचर एवं आर्ट फेस्टिवल।

मसूरी। आगामी 26 व 27 सितंबर को लंढौर क्षेत्र में लंढौर लिटरेचर एवं आर्टस फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश विदेश के लेखक व कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
लंढौर लिटरेचर एवं आर्ट फेस्टिवल की जानकारी देते हुए आयोजक द चक्कर के संस्थापक करण मधोक एवं मसूरी हेरिटेज सेंटर की संस्थापक सुरभि अग्रवाल ने बताया कि यह फेस्टिवल दोनों संस्थाएं मिलकर कर रही हैं, जो लंढौर क्षेत्र में आईवी बैंक में 26 व 27 सितंबर को आयोजित किया जायेगा, जिसमें देश-विदेश  के लेखक व कलाकार प्रतिभाग करेंगे