दक्ष पंवार को एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष व सूरज रावत को छात्रसंघ चुनाव प्रभारी बनाया गया।

मसूरी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने दक्ष पंवार को एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं सूरज रावत को एमपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ चौहान ने दोनों को नियुक्ति पत्र जारी कर अपेक्षा की है कि छात्र संगठन के विस्ताव व छात्रहितों को सशक्त बनाने के उददेश्य से तथा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से एनएसयूआई पछवादून के अतंर्गत एमपीजी कालेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए
सूरज रावत को चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया है वहीं दक्ष पंवार को पछवादून के अंतर्गत मसूरी नगर का एनएसयूआई अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार तथा छात्रहित के मुददों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।