हरेला पर्व के तहत कांग्रेस ने वितरित किए फलदार पौधे ।

मसूरी:- कांग्रेस भवन में आयोजित हरेला पर्व कार्यक्रम के तहत शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को फलदार पौधे वितरित किए गए साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पेड़ अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा हरेला पर्व पर अवकाश घोषित किया गया था जिसका कांग्रेश आज भी अनुसरण कर रही हैं और अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मसूरी में भी सभी कार्यकर्ताओं को फलदार पौधे वितरित किए गए हैं और सभी से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वृक्ष लगाने के साथ ही उनका रखरखाव भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से शहर में बर्फबारी कम हुई है और बारिश भी समय के अनुसार नहीं हो रही है ,इसका कारण पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करना है लेकिन आज सभी लोगों से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वृक्षारोपण करें और मसूरी के पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कांग्रेस के मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, महिमा नंद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *