हर्षोंउल्लास के साथ निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की डोली।

मसूरी :- जन्माष्टमी के बाद प्रथम रविवार को श्री सनातन धर्म सभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण की डोली का नगर भ्रमण करवाया जाता है ।बैंड बाजों के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर से भगवान कृष्ण जी की डोली घंटाघर माल रोड होते हुए गांधी चौक पर पहुंचती है इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की डोली का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाता है भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ पर्यटन नगरी भक्तिमय हो जाती है । इस दौरान मसूरी और आसपास के ग्रामीण भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करते हैं और मनोकामनाएं मांगते हैं। भगवान श्री कृष्ण की डोली का अपना अलग महत्व है जिसमें भक्तगण पूरे रास्ते भजन कीर्तन करते हुए चलते हैं साथ ही विभिन्न झांकियां निकल जाती है जिनमें कलाकारों द्वारा नृत्य किया जाता है और जिसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचते हैं इसके साथ ही भगवान श्री कृष्णा का रूप धारण कर नगर भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण का नाट्य भी प्रस्तुत किया जाता है।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर समिति के महामंत्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि 150 वर्षों से भगवान श्री कृष्ण की डोली निकाली जाती रही है और इसमें दूर दराज के लोग शामिल होते हैं  । भगवान श्री कृष्ण की डोली सनातन धर्म मंदिर से होते हुए पिक्चर पैलेस पहुंचने पर राधा कृष्ण मंदिर के प्रमुख पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात डोली कुलड़ी बाजार होते हुए गांधी चौक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर  पहुंची। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर के प्रमुख पुजारी सुनील नौटियाल, नीरज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुरेश गोयल, सोहन सिंह पवार, अनीता सक्सेना सहित भारी संख्या में श्रदालु मोजुद रहे।

3 thoughts on “हर्षोंउल्लास के साथ निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की डोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *