युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

मसूरी:-मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की हरिद्वार से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई ।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल  9 सितंबर को अपने दो मित्रों के साथ  मसूरी घूमने आए थे,  जिसमें एक युवती व एक युवक थे।सुबह जब  काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब हो स्टाफ को कुछ संदेह हुआ, होटल कर्मियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो पलंग पर युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।