भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने विद्यालयों में रंगोली राष्ट्र का कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज और महात्मा योगेश्वर विद्या मन्दिर, में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम में सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ विषय पर आकर्षक रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सहभागिता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों व प्राकृतिक फूलों के माध्यम से रंगोली बनाकर अद्भुत कलाकृतियां उकेरीं। रंगोलियों के जरिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया। साथ ही वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को भी रंगोली के माध्यम से नमन किया गया। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, मनोज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सभासद विजय बिन्दवाल, अनिल गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, संयोजक मनमोहन कर्णवाल आदि मौजूद रहे।