गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की।

मसूरी। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने एक रेस्टोरेट के सभागार में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर गरबा नृत्य किया। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
गोल्डन लायनेस क्लब की अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने गरबा नृत्य शुरू होने से पहले भगवान गणेश के मंत्र का उच्चारण कर दीप प्रज्वलित किया व माता लक्ष्मी व गणपति की आरती व गायन किया। इसके बाद गरबा नृत्य शुरू किया गया जिसमें महिलाओं ने विशेप परिधान पहन कर गरबा नृत्य किया। वहीं इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेला का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह व बढचढ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कार व उपहार दिए गये। इस मौके पर लायनेस मसूरी हिल्स की अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने बताया कि क्लब की ओर से गरबा नृत्य व दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं लेखिका व समाजसेवी निधि बहुगुणा ने जम्मूकश्मीर के शारदा शक्तिपीठ की धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में व्रत होने के कारण फलाहार किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल, निधि बहुगुणा, ममता भाटिया, निशु गुप्ता, वंदना विरमानी, माधुरी शर्मा, नूतन राणा, लता, इला मधुलिका माथुर, शशि रावत, एवं अन्य सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।