मसूरी। शहर कांग्रेस ने दीपावली पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शहर में रैली निकाली।

मसूरी:-  शहर कांग्रेस ने दीपावली पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ रैली निकाल कर शहर वासियों को दीपावली की बधाई दी। रैली टिहरी बस स्टैण्ड से निकाली गयी व मलिंगार चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, कुलड़ी बाजार, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल होते हुए गांधी चौक तक गई।


शहर कांग्रेस ने दीपावली पर पांरपरिक वाद्ययंत्रों के साथ रैली निकाल जनसंपर्क अभियान चलाया व शहर वासियों को दीपावली की बधाई दी। रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, पूर्व सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वसीम खान, मेघ सिंह कंडारी, केडी नौटियाल, मजदूर संघ मंत्री संजय टम्टा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, राजीव अग्रवाल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता थे जो रास्ते भर दुकानदारों व शहर वासियों को दीपावली की बधाई दे रहे थे।