मसूरी। शरदोत्स्व के अंतर्गत मालरोड सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति से पर्यटकों को आकर्षित किया। जिसके तहत कलाकारों ने लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किए ,वहीं टाउन हाल में लोक गायक रूहान भारद्वाज, करिश्मा शाह, अमित खरे, साहब सिंह रमोला ने गीतों की प्रस्तुति दी तथा अंत में पदमश्री प्रीतम भर्तवाण ने जागर व गीत सुनाकर दर्शकों व स्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
शरदोत्सव के तहत लंढौर चौक पर सूरज शाह एवं दीपक शाह ग्रुप, मसूरी पब्लिक स्कूल, प्रियाशं रावत, ने लोकगीतों व कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गढवाल टैरेस पर रेखा जोशी उनियाल ग्रुप, प्रताप नगर महिला समिति के कार्यक्रम ने मनमोहा। इस मौके पर प्रताप नगर जन कल्याण समिति महिला की अध्यक्ष अनीता थलवाल ने कहा कि कार्यक्रम में विशुद्ध रूप से अपने क्षेत्र का खानपान, रीति रिवाज, वेशभूषा का प्रदर्शन किया जायेगा ताकि आने वाली पीढी को अपने क्षेत्र की संस्कृति के बारे में पता चल सके। वहीं इस मौके पर गढवाली लोकगीतों की प्रस्तुति की गयी। इस मौके पर पालिका सभासद पवन थलवाल, विशाल खरोला, अनीता धनाई, मनीषा खरोला, कमला थपलियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे। नेहा एंड अभिनव बार्लोंगंज, पहाड़ी टयून्स आशीष पहाड़ी ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरजंन किया। गांधी चौक पर यमुना घाटी महिला मंच, सुमन लता एवं सरोजनी रेंगवाल गुु्रप, आशा अग्रवाल एवं धनराज शौर्य व गांव गुठियार ग्रुप ने लोक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं टाउन हाल में रूहान भारद्वाज व करिश्मा शह की जुगलबंदी ने श्रोताओं को अपने गीतो पर नाचने को मजबूर किया। उन्हांेने संतरी छोरी, तार लांगुरे, स्वाणी मुखड़ी, अब लगलू मंन्नाण, गुस्सा ना कर गीतों सहित हिमाचली, गढवाली व कुमाउनी गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं अमित खरे व साहब सिंह रमोला सहित आकांक्षा खरोला ने भी एक से एक बढकर गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने फुर्क्याली घाघरी, मेरी घस्यारी, बौण की घस्यारी, गैलाणी, छज्जा मा बैठी, कृष्णा ओ कृष्णा, संकरी की सकराल्या आदि गीतों को गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अंत में उत्तराखंड के जागर सम्राट पदमश्री, डा. प्रीतम भर्तवाण की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने देव वंदना, गंगा की स्तुति व मां सुरकंडा की स्तुति से कार्यक्रम शुरू किया व उसके बाद गीतों की बौछार लगा दी। जिसमें उन्होंने चल मेरी सरूली, बैड अमरावती, राजुला मालुशाही, ध्याणी बल फोटू की मशीन, सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की पंसद के गीत भी गाये व नाचने को मजबूर किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित पालिका सभासद व बड़ी संख्या में स्रोता मौजूद रहे।

