मसूरी। गुरू नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में 57वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी व वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधयों व खेल गतिविधियों के पुरस्कार वितरित किए गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के निदेशक डॉक्टर बी. राजेंद्र रहे। जिनके सम्मान में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परमपरानुसार समूह शबद गायन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने आईएससी व आईसीएससी परीक्षा परिणाम 2026, शैक्षणिक एवं खेलकूद प्रगति, नगर कीर्तन, अंतर सदनीय एवं अंतर विद्यालयी उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें स्वागत नृत्य शिव वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कनिष्ठ वर्ग के अंग्रेजी नाटक मी टू वी ने पर्यावरण संरक्षण व पृथ्वी को बचाने के लिए साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। अंग्रेजी नाटक डियर डिपार्टेड ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से रिश्तों की बदलती संवेदनाओं पर तीखा कटाक्ष किया।गढ़वाली लोक नृत्य चौता की चैतव्याली, हिंदी नाटक यमराज के वरदान, पंजाब की लोक संस्कृति की जीवंत पहचान गिद्दा एवं शान भांगड़ा ने मंच पर ऊर्जा का संचार कर दिया। वादय संगीत, गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन के लिए पदक व ट्रॉफी प्रदान की व छात्र एवं छात्राओं के प्रयासों, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि विद्यालय व्यक्तित्व निर्माण की वह भूमि है जहां भविष्य के नागरिक तैयार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्हांेने कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। आर्ट एवं क्राफ्ट, विज्ञान व अन्य विषयों के आकर्षक मॉडल और वस्तुएं प्रशंसनीय थीं। जीएनएफसी समिति के सचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया व अपने संबोधन में उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति के लिए भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी के प्रोफेसर डॉक्टर बगाड़ी गौतम, डिप्टी डायरेक्टर अस्वाथी सेलुराज, सरदारनी जशवीन कौर, असीस कौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड जोतसिंह गुनसोला, सभासद जसबीर कौर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, शिवम गुप्ता राजन विरमानी, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी, मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह त्यागी, समस्त शिक्षकगण, शिक्षेणत्तर कर्मचारी, पूर्व छात्र- छात्राएं, अभिभावक व अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।