मसूरी। शहर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर पिक्चर पैलेस लंढौर रोड बेकरी हिल पार्किग को नगर पालिका के द्वारा वेंडर जोन बनाये जाने का कड़ा विरोध करने की बात कही है व इसे रोकने की मांग की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में दिए गये ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है कि नगर पालिका परिषद मसूूरी ,बेकरी हिल एमडीडीए कार पार्किग को बंद कर उसे वेंडर जोन पालिका बाजार बना रही है। नगर पालिका ने गत बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया था। जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। ज्ञापन में कहा गया है कि मसरी शहर पहले से ही पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है और अब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में नगर पालिका द्वारा पार्किग को खत्म कर पालिका बाजार बनाया जा रहा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि इस पार्किग से नगर पालिका को हर साल अनुमानित 6.50 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है, इस तरह नगर पालिका के इस निर्णय से राजस्व हानि होगी जो पूर्णतः गलत है। जिलाधिकारी से मांग की गयी कि नगर पालिका के इस निर्णय पर तत्काल रोक लगायी जाय। अगर इस पर रोक नहीं लगायी गयी तो कांग्रेस पाटी विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पालिका सभासद गीता कुमाई, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर पालिका सभासद गीता कुमाई ने भी एसडीएम को बेकरी हिल कार पार्किग में वेंडर जाने बनाये जाने का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया है, जिसमें कहा गया है कि मसूरी पर्यटक स्थल में पहले ही पार्किग की कमी है ऐसे में बनी बनायी पार्किग जिसका उपयोग लबें समय से हो रहा है उसको वेंडर जोन न बनाया जाय। इससे यातायात प्रभावित होगा व जाम की समस्या बढेगी।

