प्रेस क्लब धनौल्टी जौनपुर के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मौजूद वक्ताओं ने हिंदी भाषा के गिरते ग्राफ पर चिंता व्यक्त की।
हिंदी दिवस के मौके पर प्रेस क्लब धनौल्टी जौनपुर ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता विधायक प्रतिनिधि सोबत रावत ने कहा कि आज जहां हिंदी भाषा के प्रति प्रति विदेशों में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है वहीं भारत में ही हिंदी भाषा का रुझान दिनों दिन गिरता जा रहा है जो की एक चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का उदय 1200 ईसा पूर्व में हुआ था जबकि अन्य भाषाओं में हिंदी से शब्द चुराकर अपने को मजबूत करने का काम किया है संगोष्ठी में कई भक्तों ने हिंदी भाषा को अपना गौरव मानते हुए अपने विचार व्यक्त किए हैं इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अकवीर सिंह पवार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल हरभजन सिंह पवार जगत अस वाल भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र सिंह पवार प्रेस क्लब के महामंत्री मुकेश रावत कोषाध्यक्ष दिनेश रावत पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश लेखवार सुनील सजवाण सहित बड़ी तादात में सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।

