जन्म दिवस पर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को याद किया।

मसूरी। शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर में लगी उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प व माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के विकास में किए गये उनके योगदान को याद किया।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयेाजित किया गया जिसमें वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया कई ऐसी योजनाएं बनायी जिससे देश के हर वर्ग का हित हुआ, उन्होंने राजाओं का प्रिवी पर्स बंद किया, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया, व पूरे विश्व में भारत की छवि व राजनैतिक कूट नीति का डंका बजवाया व उन्हें आयरन लेडी का नाम दिया गया। इंदिरा गांधी ने जहंा देश की आजादी में अपना योगदान दिया वहीं प्रधानमंत्री रहते अनेक कार्य किए व देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढाया। यहीं नहीं उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व उसी के नाते उन्हें अपना जीवन कुर्बान करना पड़ा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता से लेकर देश की आजादी के बाद देश की कमान संभाली व विश्व में नाम किया व उन्हें आयरन लेडी कहा गया वहीं उन्होंने बलिदान दिया। उनके बताये रास्ते पर चलकर देश के विकास में योगदान दे व उनके बताये मार्ग पर चलें व युवा भटकाव से बाहर आकर मुख्यधारा से जुडे। इस मौके पर सोनिया आनंद ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा परिवार आजादी के आंदोलन में रहा व आज स्वतंत्रता का सुख प्राप्त कर रहे है। जब तक सूरज चंाद रहेगा तब तक उनका नाम रहेगा। उन्होंने जिस तरह से कार्य किया व महिलाओं के लिए प्रेरणा है व उनकी तरह आगे बढना चाहते है।इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेद्र उनियाल, बीएस नेगी, बलबीर सिंह चौहान, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, नरेश मल्ल, हेमंत ग्रोेवर, सुशील कुमार, सुदेश सैनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर शहर कांग्रेस की ओर से प्रदेश के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए जिसका उददेश्य प्रदेश की अंहकारी सरकार को बाहर करने के लिए हस्ताक्षर कर सरकार को संदेश दे रहे है जिसे प्रदेश के राज्यपाल को सौपा जायेगा।