इनरव्हील क्लब ने चार गरीब लड़कियों को शादी का सामान दिया।

मसूरी:-  इनरव्हील क्लब ने चार गरीब लड़कियों को शादी का सामान एक सादे समारोह में दिया। जिसमें एक लड़की मसूरी के निकटवर्ती जौन3पुर विकासखंड के गांव रौतु की बेली, एक जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड, एक कोल्टी गांव व एक लड़की मसूरी के लाइब्रेरी की है।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रीता जैन ने बताया कि चारों लड़कियो को राशन जिसमें आटा, चावल, दालें, तेल, चीनी, चायपत्ती, मसाले आदि के साथ ही रजाई गददे, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, बर्तन, साड़ियां, सूट, पर्स बैडशीट सहित अन्य सामान दिया गया। वहीं चारों लड़कियों को क्लब की ओर से शगन भी दिया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब गरीब लडकियों की शादी में हमेशा मदद करता है जो क्लब का सबसे अधिक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, अध्यक्ष रीता जैन, सचिव अंजलि मित्तल, अनीता जैन, मनीषी संघल, किरन त्रिपाठी, साधना साहनी, रश्मि कर्णवाल, जया कर्णवाल, हर्षदा वोहरा, अनु गर्ग, आदि मौजूद रहे।