मसूरी:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहे एक वारंटी वाद संख्या 40 /16 मुकदमा अपराध संख्या 37/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित को नियर थाना बिहारीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गये वारंटी का नाम मोहम्मद चंद पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ईदगाह रोड बाबर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 47 वर्ष है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर चौधरी व कांस्टेबल पवन थे।

