स्प्रिंग रोड पर एक मकान पर दो पेड़ व पुश्ता गिरा, भारी नुकसान।

मसूरी। मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के निकट प्रातः भारी बारिश के कारण एक मकान पर दो पेड़ व पुश्ता ढह कर गिर गया। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची ,पेड़ों को काटकर छत से हटाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल भी मौके पर पहुंचे व घटना का निरीक्षण किया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि प्रातः आठ बजे सूचना मिली कि स्प्रिंग रोड पर भंडारी निवास के समीप एक मकान के उपर दो पेड़ व पुश्ता ढह कर गिर गया है, जिस पर फायर की टीम मौके पर पहुंची व घर के उपर गिरे पेडों को वुड कटर से काट कर किनारे किया। वहीं उसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर विभाग की टीम में राकेश कुमार, नितिन सिंह चौहान, अभिषेक कुकरेजी व देवंेद्र मलिक थे। वहीं सूचना पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल भी मौके पर पहुंचे व घटना का निरीक्षण किया। व बताया गया कि सुनीता सेमवाल के घर की छत पर पुश्ता वे पेड ढह कर गिर गये जिससे मलवा घर के अंदर घुस गया लेकिन गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। वहीं प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे व जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गयी व पेड़ों को छत से काट कर हटाया गया व उसके बाद मलवा हटाने का कार्य शुरू किया गया।