आंदोलनरत रेहड़ी पटरी वालों को राशन वितरित किया।

मसूरी। दीपावली के अवसर पर जाखन के पार्षद सुमेंद्र वोहरा की ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं टीम सुमेंद्र वोहरा ने मसूरी के शहीद स्थल पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के आंदोलनरत 75 सदस्यों को राशन वितरित किया।
मसूरी की मालरोड पर पटरी लगाकर व्यवसाय करने वालों को नगर पालिका ने हटा कर अन्य स्थानों पर स्थान दिए लेकिन कुछ पटरी व्यवसायी गत 212 दिनों से लगातार शहीद स्थल पर धरना देकर मालरोड से हटाये जाने का विरोध कर रहे है। जिस पर पार्षद सुमेंद्र वोहरा ने पटरी वालों के संघर्ष का समर्थन कर दीपावली पर खुशिया सांझा करते हुए उनके परिवार के लिए राशन वितरित किया। टीम सुमेंद्र वोहरा का संकल्प जरूरतमंदों के साथ खडे रहकर उनके संघर्ष में सहयोग प्रदान कर रहे है। उनका मामना है कि दीपावली तभी सार्थक होगी जब खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सुमेंद्र वोहरा की ओर से 212 दिनों से शहीद स्थल पर धरना दे रहे रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के 75 सदस्यों को राशन वितरित किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष जगपाल गुसांई, इमरान, दक्ष पंवार, नवीन शाह, सूरज रावत, रंजीत शाह सहित रेहडी पटरी व्यवसायी आदि मौजूद रहे।