मसूरी। कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी को अहंकार हो गया है और अहंकार की मद में चूर पत्रकारों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो तानाशाही पूर्ण रवैया है, जो प्रदेश ही नहीं देश के लिए घातक है। यह पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी पहनी गलती को स्वीकार कर पत्रकारों से सार्वजनिक माफी मांगे, वहीं कहा कि देहरादून में पत्रकार हेम भटट को परिवार के सामने मध्यरात्रि को पुलिस के सहयोग से उठा लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा पत्रकारों पर लगातार हमले कर रही है ताकि पत्रकार सच न छापें। विकास से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने मसूरी विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले 15 सालों में कोई कार्य नहीं किया जो कार्य वह गिनाते है सरोना न्याय पंचायत में जो सडके बनी है वह कांग्रेस के कार्यकाल में पास हो गयी थी।उस क्षेत्र में जो पुश्ते लग रहे है वह गुणवत्ता विहीन है, छोटे काश्तकारों को नुकसान हो रहा है, पानी, शिक्षा, सड़कों की दशा अच्छी नही है। मसूरी में खेल मैदान अभी तक नहीं बना जबकि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की ही सरकार है उसके बाद भी खेल मैदान नहीं बन पाया। वहीं विधायक निधि का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है एक पत्रकार को घर से उठा कर ले गये। जबकि पत्रकार चौथा स्तंभ है जो सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखते है व जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखते है। लेकिन मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी पत्रकारों को अपशब्द बोल रहे है, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होने कहा कि जो सवाल तीन साल पहले उठाये थे आज भी वो जस के तस है, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सवाल हो, आवासों के नियमितीकरण , होटलों के नियमितीकरण, पेयजल की समस्या, सड़कों की दुदर्शा सहित गत वर्ष की आपदा के कार्य भी नहीं किए गये। यह नाले खाले नहीं बने तो इस बार फिर आपदा देखने को मिलेगी। इस मौके पर नागेद्र उनियाल, महिमानंद, राजेश मल्ल, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, आदि मौजूद रहे।

