उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की हो सकती बैठक.

उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद राज्‍य के नए मुख्‍य‍मंत्री के चेहरे से भी पर्दा उठ जाएगा।

निर्वाचित विधायकों को रविवार तक दून पहुंचने के आदेश

ऐसा इसलिए क्‍योंकि शनिवार को कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। इस वजह से पार्टी ने सभी निर्वाचित विधायकों को रविवार तक देहरादून पहुंचने के आदेश दिए हैं।

रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पहुंचने की संभावना

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भी देहरादून पहुंचने की संभावना है।

यह हैं केंद्रीय पर्यवेक्षक

गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

दौड़ में ये 12 चेहरे

-निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

-पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

-केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट

-राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी

-निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

-डाक्‍टर धन सिंह रावत

-सुबोध उनियाल

-बंशीधर भगत

-रेखा आर्य

-निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

-महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

भाजपा दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने में कामयाब

उत्‍तराखंड में विगत 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना की गई थी। भाजपा ने 47 सीट जीत पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया .

15 thoughts on “

  1. Хочешь оригинальную подушку? https://dakimakura-print.ru комфорт и уют для сна. Длинная форма, мягкий наполнитель и стильные принты. Отлично подходит для отдыха и расслабления.

  2. Нужна премиум мебель? элитная мебель на заказ изготовление на заказ. Натуральные материалы, эксклюзивный дизайн и долговечность. Решения для дома и бизнеса с высоким уровнем качества.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *