लायंस क्लब हिल्स ने स्कूली बच्चों ने बनायी राखी आईटीबीपी जवानों को भेजी।

मसूरी:- लायन्स क्लब मसूरी हिल्स ने गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया । छात्राओं द्वारा अपने सीमा प्रहरियों के लिए हस्त निर्मित भाव पूर्ण रक्षा सूत्रों को मंगल कामनाओं के साथ देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को प्रेषित करने के लिये क्लब को सौंपा व क्लब ने आईटीबीपी अकादमी जाकर अधिकारियों को राखी भेंट की।


क्लब द्वारा प्रत्येक विद्यालय की प्रथम तीन राखियों को पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया गया जिन्हें आगामी हिंदी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में बचपन प्ले स्कूल, मसूरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। लायन्स क्लब मसूरी हिल्स द्वारा सभी एकत्रित राखियों को बच्चों के नाम सहित आईटीबीपी के जवानों को रक्षा बंधन से पूर्व शुभकामना पत्र के साथ सादर भेंट किया। जवानों ने इस भावपूर्ण रक्षासूत्र को अनमोल उपहार के रूप में भावुकतापूर्ण स्वीकार किया। राखी प्रतियोगिता व आईटीबीपी को राखी सौपने में लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, सचिव अनुज तायल, एएस पंवार, राजीव गोयल का विशेष सहयोग रहा।