मसूरी। निर्मला इंटर कालेज के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय 24वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया। जिसमें ओवर ऑल बालक बालिका ट्राफी निर्मला इंटर कालेज ने कब्जाई।
वहीं सब जूनियर बालक वर्ग की ट्राफी निर्मला इंटर कालेज, सब जूनियर बालिका वर्ग की ट्राफी सनातन धर्म गल्र्स इंटर कालेज, जूनियर बालक वर्ग की ट्राफी सेंट लारेंस हाई स्कूल, जूनियर बालिका वर्ग की ट्राफी सनातन धर्म गल्र्स इंटर कालेज, सीनियर बालक वर्ग की ट्राफी निर्मला इंटर कालेज, व सीनियर बालिका वर्ग की ट्राफी सनातन धर्म गल्र्स इटर कालेज, ओवर ऑल बालक वर्ग की ट्राफी निर्मला इंटर कालेज, व ओवर ऑल बालिका वर्ग की ट्राफी सनातन धर्म गल्र्स इंटर कालेज ने कब्जाई वहीं ओवर ऑल बालक बालिका वर्ग की ट्राफी निर्मला इंटर कालेज ने हासिल की। अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर निर्मला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अल्फोंन्स टिर्की, सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।

