मसूरी। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, हैम्पटन कोर्ट स्कूल, मसूरी में वार्षिक ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ चारों हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। एलकेजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक दौड़ों, ट्रैक इवेंट्स, रिले रेस तथा विशेष कराटे प्रदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 12 द्वारा प्रस्तुत ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसने एकता, टीम भावना और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, टीम भावना और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक यादगार अवसर रहा। इस अवसर पर सुपीरियर एवं प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी, समन्वयक रेखा एवं नंदिनी तथा एल्युमनी प्रेसिडेंट शैलेन्द्र कर्णवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

