सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह।


मसूरी। सेंट जार्ज कॉलेज के सभागार में नव-निर्वाचित छात्र संघ समिति के शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल व असम राइफल्स के डीजी विकास लखेड़ा ने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व उन्हें पौधा व स्कूल का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के क्वॉयर ने मधुर गीत प्रस्तुत किया और छात्रों ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सनथ जोशी को स्कूल हेड प्रीफेक्ट, अंश वार्ष्णेय, आदित्य टंडन, अध्यन तपाड़िया, मौ॰ अतीब, स्नेहिल राय, रेहान सलूजा, माणिक मित्तल व दानिश जैन को स्कूल प्रीफेक्ट के रूप में शपथ दिलाई गई। उत्सव पाठक ने कलिंस हाउस के कैप्टन व कृष्णा रघुवंशी ने वाइस कैप्टन, ध्रुव राज ने गेटलीज हाउस के कैप्टन व प्रभव मलिक ने वाइस कैप्टन, तनिष्क देव नागटा ने मार्थिंस हाउस के कैप्टन व सुशांत कुमार ने वाइस कैप्टन और आर्य बिक्रम राणा ने टैपसिल्स हाउस के कैप्टन व ऋद्विक आनंद ने वाइस कैप्टन की शपथ ली। शुभाशीष गुप्ता ने डिबेटिंग सोसाइटी के प्रेसीडेंट व आरूष राणा ने सेक्रेटरी तथा कृष्णम ग्रोवर को ऐडिटोरियल बोर्ड के प्रेसीडेंट व आयुष्मान एरोन, जयंत जैन, दर्श गोयल, अयान रहमान, अद्यैय सिंह को ऐडिटोरियल बोर्ड के सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई। मानवेंद्र शोरेन को कल्चरल कमेटी के प्रेसीडेंट, आरव पुरी को वाइस प्रेसीडेंट और कृष्णा भट्ट, आदित्य मांगलिक, संस्कार गोयल, माधव गुप्ता, उज्ज्वल पुजारी व कियान गाबा को सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। मल्टीमीडिया टीम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु ऋत्विक टेकरीवाल को प्रेसीडेंट, युभव को सेक्रेटरी और रनबीर देवाशीष और सौमिल को सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। छात्रों को सहजता व अपनापन महसूस कराने के लिए कम्पैशन क्रू नामक समिति में रूबेन पासी ने प्रेसीडेंट व अव्या कथूरिया को वाइस प्रेसीडेंट के रूप में एवं धैर्य वार्ष्णेय, आशुतोष कुमार, अभियुध मेहरा, अमोघ जिंदल, आरूष मोदी और कुमार अनुराज को सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। नव-निर्वाचित छात्रसंघ समिति को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने विकास लखेड़ा ने कहा कि आज के छात्र ही कल देश का नेतृत्व करेंगे, छात्र ऊर्जा के स्रोत हैं और देश के भावी कर्णधारों को संबोधित करने में उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आज की युवा पीढ़ी तकनीकी ज्ञान रखती है। जो कि देश को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने समय के सदुपयोग पर भी जोर दिया। छात्रों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि समय को नष्ट नहीं करना चाहिए। अभिभावकों को भी उनके बच्चों की उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोओर्डिनेटर मार्क गोंजालविस, स्पोर्टस कोऑर्डिनेटर आनंद थापा, कलचरल कोओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।